hajipur news. वाहन चेकिंग अभियान के दौरान काटा गया 13 हजार का चालान

जिले में अपराध नियंत्रण व शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए एसपी के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है

हाजीपुर. जिले में अपराध नियंत्रण व शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए एसपी के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. एसपी ललित मोहन शर्मा ने ने अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों को सघन वाहन चेकिंग के साथ-साथ रातों में हो रही पुलिस गश्ती में और तेजी लाने का निर्देश दिया है. शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के रामाशीष चौक, महुआ मोड़, पुरानी गंडक पुल सहित अन्य जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात, सीट बेल्ट, सहित अन्य कागजातों की जांच की गयी. वाहन चेकिंग के दौरान कई बाइक चालक बिना हेलमेट व कई कार चालक बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते पकड़े गए. पकड़े गए सभी वाहन चालकों से चालान काटा गए. इस दौरान कुल 13 हजार रुपये का चालान काटा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHEKHAR SHUKLA

SHEKHAR SHUKLA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >