hajipur news. तेजप्रताप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज

एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तेजप्रताप यादव के नामांकन के दौरान महुआ में एक वैन पर पुलिस का स्टीकर और सायरन लगा था

महुआ. महुआ में जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव के नामांकन के एक वीडियो के आधार पर महुआ थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गुरुवार को नामांकन के दौरान तेजप्रताप के काफिले में शामिल एक स्काॅर्ट वाहन पर समर्थक सवार हो गये थे और तेजप्रताप के समर्थन में नारेबाजी की थी. एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तेजप्रताप यादव के नामांकन के दौरान महुआ में एक वैन पर पुलिस का स्टीकर और सायरन लगा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर महुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस मामले में महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने भारतीय आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में महुआ थाना कांड संख्या 1025/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश का पालन करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. उधर तेजप्रताप यादव के समर्थकों ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >