हाजीपुर : एक माह से खराब था स्कूल का नल, सूचना मिलते ही 2 घंटे में पहुंचीं जेई और बहाल करायी पेयजल सुविधा

Patedhi Belsar School Tap : अफजलपुर गांव के मध्य विद्यालय में एक महीने से नल जल योजना का नल खराब होने से बच्चों को पानी की समस्या हो रही थी. प्रधानाध्यापक की सूचना पर पीएचइडी विभाग ने तत्परता दिखाते हुए दो घंटे के भीतर जेई को भेजकर नल ठीक करवाया.

Patedhi Belsar School Tap : वैशाली के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के अफजलपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में करीब एक माह से खराब पड़ा नल गुरुवार को दुरुस्त करा दिया गया. मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत लगे नल के खराब होने से विद्यालय के बच्चों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. प्रधानाध्यापक की सूचना पर पीएचइडी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेयजल सुविधा बहाल करा दी.

एक माह से खराब पड़ा था स्कूल का नल

मिश्रौलिया अफजलपुर पंचायत के अफजलपुर गांव स्थित वार्ड संख्या-09 के मध्य विद्यालय में मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत लगाया गया नल करीब एक माह से खराब था. नल से पानी नहीं मिलने के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी.

प्रधानाध्यापक ने जेई को दी सूचना

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एजाज अहमद ने गुरुवार को नल खराब होने की जानकारी पीएचइडी विभाग की कनीय अभियंता सिमरन पटेल को दी. सूचना मिलने के बाद कनीय अभियंता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी.

सूचना के दो घंटे के अंदर पहुंचीं जेई

कनीय अभियंता सिमरन पटेल करीब दो घंटे के अंदर स्वयं विद्यालय पहुंचीं. इसके बाद प्लंबर की मदद से खराब नल और पाइप को बदलवाया गया. नया नल और पाइप लगाए जाने के बाद विद्यालय में पेयजल की सुविधा फिर से बहाल हो गयी.

पेयजल सुविधा बहाल होने से बच्चों में खुशी

नल और पाइप की मरम्मत के बाद बच्चों को विद्यालय में ही पेयजल की सुविधा मिलने लगी. इससे विद्यार्थियों में खुशी देखी गयी. इस दौरान वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रामबाबू पासवान भी मौजूद रहे.

त्वरित कार्रवाई के लिए जताया आभार

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एजाज अहमद ने नल खराब होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए पीएचइडी विभाग की कनीय अभियंता सिमरन पटेल के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि मरम्मत के बाद बच्चों को पेयजल के लिए होने वाली परेशानी दूर हो गयी है.

Also Read : हाजीपुर : 101 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, गंगाजल से हुआ राधे-कृष्ण मंदिर का पूजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय पटेल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >