hajipur news. पानी में उपलाता बुजुर्ग का शव बरामद

पौरा मदन सिंह गांव स्थित चंवर में चिमनी भट्ठा के समीप शनिवार दोपहर में ग्रामीण की नजर पानी में उपलाते शव पर पड़ी

सराय. थाना क्षेत्र के पौरा मदन सिंह गांव स्थित चंवर में ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर पानी में नंगी हालत में उपलाते बुजुर्ग के शव को देखा. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के पौरा मदन सिंह गांव स्थित चंवर में चिमनी भट्ठा के समीप शनिवार दोपहर में ग्रामीण की नजर पानी में उपलाते शव पर पड़ी. सूचना मिलते ही सराय थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार, एसआइ संतोष सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों के सहयोग से पानी में उपलाते शव को बाहर निकाला. शव पानी में रहने से फूल गया है और उससे दुर्गंध आ रही है. थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >