महुआ. थाना क्षेत्र के अब्दुल चौक से शुक्रवार की दोपहर अज्ञात चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली. वाहन मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि सदापुर महुआ निवासी सुधीर पटेल अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर का सामान खरीदने बाजार आया था. सामान खरीदने के लिए अब्दुल चौक पर बाइक लगी दी थी और दुकान से सामान ले रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक किसी अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है. इसकी लिखित सूचना थाना को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
