वैशाली: महुआ के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, 42 लाख रुपये से तीन जगह बनेंगे आधुनिक मल्टी जिम

महुआ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात आई है. मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत 42 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है, जिससे क्षेत्र के तीन स्थानों पर आधुनिक मल्टी जिम स्थापित किए जाएंगे. यह पहल युवाओं को बेहतर फिटनेस सुविधा और खेल प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगी.

Sports Development Scheme: महुआ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. स्थानीय विधायक एवं बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह के सहयोग से क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत 42 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है.

तीन स्थानों पर स्थापित होंगे मल्टी जिम

स्वीकृत राशि से क्षेत्र के तीन चयनित स्थलों पर आधुनिक मल्टी जिम की स्थापना की जायेगी. इनमें महुआ के गांधी मैदान प्रांगण, ब्लॉक ऑफिस एरिया स्थित अनुमंडल अस्पताल के प्रांगण और चेहराकलां प्रखंड के राजकीयकृत बीएन उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेहान का परिसर शामिल है.

युवाओं को मिलेगी बेहतर फिटनेस सुविधा

खेल विभाग, बिहार सरकार की ओर से स्वीकृत इस योजना का उद्देश्य युवाओं को बेहतर फिटनेस और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है. मल्टी जिम की सुविधा मिलने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ियों को अभ्यास और फिटनेस के लिए बेहतर संसाधन मिल सकेंगे.

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

इस पहल से युवाओं में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है. साथ ही क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच और प्रोत्साहन मिलेगा. योजना की स्वीकृति से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी के बीच सूखा नशा बना बड़ी चुनौती, शराब तस्करी के तरीके भी बदले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >