हाजीपुर : आर्केस्ट्रा की डांसर के साथ आपत्तिजनक हालात में चौकीदार का वीडियो वायरल, SDPO कार्यालय में है तैनात

Hajipur | हाजीपुर. लालगंज थाना क्षेत्र से कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला एक मामला सामने आया है. सदर-2 एसडीपीओ कार्यालय में

Hajipur Watchman Viral Video : हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र से सरकारी कर्मचारी से जुड़ा एक कथित वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल है. वीडियो में सदर-2 एसडीपीओ कार्यालय में तैनात चौकीदार अशोक पासवान के शराब पीने और आर्केस्ट्रा की डांसर के साथ आपत्तिजनक तरीके से डांस करने का दावा किया जा रहा है. मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चौकीदार का वीडियो

लालगंज थाना क्षेत्र के मसूदन पकड़ी गांव से सामने आए वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है. वीडियो में एक व्यक्ति को कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब का सेवन करते हुए दिखाया गया है. इसके बाद वही व्यक्ति आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के मंच के पास डांसर के साथ डांस करता दिखाई देता है.

हाजीपुर की खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

छठी कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा का हुआ था आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार, मसूदन पकड़ी गांव के वार्ड नंबर चार में राजकिशोर भगत के दरवाजे पर छठी कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा बुलाया गया था. इसी कार्यक्रम से संबंधित वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वर्दी में डांसर के साथ डांस का दावा

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें सदर-2 एसडीपीओ कार्यालय में तैनात चौकीदार अशोक पासवान नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह वर्दी में डांसर के साथ आपत्तिजनक अंदाज में डांस करते दिखाई देते हैं. हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है.

सरकारी कर्मी की हरकत पर उठे सवाल

बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े किए हैं. यदि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वही सरकारी चौकीदार है और शराब सेवन की बात जांच में सही पाई जाती है, तो मामला विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई का भी आधार बन सकता है.

ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बताई जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस व्यवस्था से जुड़े कर्मियों से कानून का पालन कराने की उम्मीद रहती है. ऐसे में यदि कोई सरकारी कर्मी खुद शराबबंदी कानून का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

एसडीपीओ बोले- वीडियो की सत्यता की जांच जारी

सदर-2 एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है. उन्होंने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित चौकीदार के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर

फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण सवाल यही है कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वास्तव में चौकीदार अशोक पासवान ही है या नहीं और वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियां कब और किस परिस्थिति की हैं. पुलिस जांच के बाद ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा.

Also Read : हाजीपुर : महुआ के होटल में विवाद के बाद गोलीबारी, घायल संचालक से मिले SP, 3 नामजद पर FIR


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >