सिपाही भर्ती परीक्षा में हाजीपुर के दो वीक्षक आंसर लिखी पर्ची संग पकड़ाए, केंद्र अधीक्षक समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Bihar Police Recruitment Exam : बिहार पुलिस सिपाही चालक भर्ती परीक्षा के दौरान वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित नोबेल क्रिएटिव एकेडमी परीक्षा केंद्र पर कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद दो वीक्षकों के पास उत्तर लिखी हुई पर्ची मिलने पर स्टैटिक दंडाधिकारी ने केंद्र अधीक्षक समेत तीन लोगों के खिलाफ काजीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हाजीपुर (वैशाली) से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
Bihar Police Recruitment Exam : बिहार पुलिस सिपाही (चालक) भर्ती परीक्षा के दौरान केंद्र पर कथित अनियमितता का मामला सामने आया है. परीक्षा समाप्त होने के बाद दो वीक्षकों के पास उत्तर लिखी हुई पर्ची मिली है. मामला हाजीपुर स्थित नोबेल क्रिएटिव एकेडमी का है. स्टैटिक दंडाधिकारी ने केंद्र अधीक्षक समेत तीन लोगों के खिलाफ काजीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

जांच के दौरान पकड़ी गई संदिग्ध गतिविधि

प्राथमिकी के अनुसार, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इस दौरान हाजीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं स्टैटिक दंडाधिकारी सुशील कुमार की वहां ड्यूटी थी. परीक्षा समाप्त होने के बाद जोनल दंडाधिकारी तनुजा, पुलिस पदाधिकारी प्रमोद सिंह के साथ निरीक्षण के लिए पहुंची. इस दौरान कक्ष संख्या-1 में दो वीक्षक संदिग्ध गतिविधि करते हुए पाए गए.

जांच के दौरान वीक्षक मुकुल कुमार के हाथ में एक कागज का टुकड़ा मिला. आरोप है कि उस पर्ची पर प्रश्न संख्या 1 से 100 तक के संभावित उत्तर क्रमवार लिखे हुए थे. अधिकारियों ने पर्ची को जब्त कर दोनों वीक्षकों से पूछताछ शुरू की.

केंद्र अधीक्षक ने दिया वीक्षकों का साथ

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पूछताछ के दौरान केंद्र अधीक्षक डॉ. आराधना वहां पहुंचीं और अधिकारियों से बहस करने लगीं. उन्होंने दोनों वीक्षकों को वहां से जाने दिया. आरोप है कि बार-बार बुलाने के बावजूद उन्होंने दोनों वीक्षकों को वापस नहीं बुलाया और न ही नियमानुसार कोई कार्रवाई की. यहां तक कि थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने से भी इंकार कर दिया.

Vaishali News : तीन नामजद, अन्य पर भी जांच

इसके बाद स्टैटिक दंडाधिकारी सुशील कुमार की शिकायत पर काजीपुर थाना में वीक्षक मुकुल कुमार, सचिन कुमार, केंद्र अधीक्षक डॉ. आराधना तथा अन्य के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परीक्षा में संदिग्ध गतिविधि केंद्र अधीक्षक की मिलीभगत से की गई.

इधर शिकायत मिलने के बाद काजीपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस जब्त पर्ची, परीक्षा केंद्र की गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Read : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस से मिली राहत, सीवान में किसानों के चेहरे खिले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >