वैशाली में अखंड अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 501 श्रद्धालु हुए शामिल

Bihar News: वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र में अखंड अष्टयाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. 501 श्रद्धालुओं ने गंगा जल भरकर जयकारों के साथ करीब 10 किलोमीटर की यात्रा पूरी की.

Bihar News: (सिंघेश्वर प्रसाद सिंह) वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के बाजितपुर चकस्तुरी वार्ड संख्या-7 स्थित कुम्हार टोली में नवयुवक अष्टयाम यज्ञ समिति की ओर से अखंड अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल देखने को मिला.

501 श्रद्धालुओं ने भरा गंगा जल

कलश यात्रा में 501 श्रद्धालु शामिल हुए. सभी श्रद्धालु चेचर घाट स्थित महादेव मठ पहुंचे. वहां गंगा नदी से कलश में जल भरा गया. इसके बाद आचार्य सुधीर झा और उनके सहयोगियों ने श्रद्धालुओं को विधिवत संकल्प कराया.

जयकारों से गूंजा इलाका

संकल्प लेने के बाद श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखा. फिर जय श्रीराम, हर-हर महादेव और जय बजरंगबली के जयकारों के साथ यात्रा शुरू हुई. श्रद्धालु पैदल चकौसन, ममरेजपुर, मधौल, इब्राहिम बाजितपुर और श्रीदर्शन होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचे.

जगह-जगह हुआ स्वागत

भव्य कलश यात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया. यात्रा में शामिल पंडितों और आचार्यों ने शंखनाद किया. धार्मिक नारों और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.

10 किलोमीटर पैदल चले श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय की. यज्ञ स्थल पहुंचने के बाद सभी ने मंदिर की परिक्रमा की. इसके बाद कलश को निर्धारित स्थान पर स्थापित किया गया.

मंगलवार को होगी पूर्णाहुति

यज्ञ के मुख्य यजमान चंदेश्वर पंडित हैं. आयोजन समिति ने बताया कि मंगलवार को अखंड अष्टयाम यज्ञ की पूर्णाहुति होगी. वहीं रात में कलाकारों द्वारा रामविवाह कीर्तन का आयोजन किया जाएगा.

कई लोग रहे मौजूद

कलश यात्रा में राजद प्रखंड अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष रविन राय, विश्वनाथ पंडित, अर्जुन पंडित, कुंदन पंडित, संतोष पंडित, मनीष पंडित, अनिल साह, रविशंकर पंडित, धीरज पंडित, हिरालाल पंडित, राहुल, अखिलेश और रघुवीर पंडित समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Also Read:एमएलसी उप चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, आरा में अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ragini Sharma

Published by: Ragini Shamra

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >