हाजीपुर में उद्घाटन से पहले टूटा पुल, राजद नेता ने सरकार पर किया तीखा हमला

Bihar News: बिहार के वैशाली में NH-31 फोरलेन पर एक तरफ का पुल बीच मे लगभग 1 मीटर क्षतिग्रस्त हो गया. छपरा से हाजीपुर आने वाले लेन के तरफ का पुल ध्वस्त हो गया  है.

Bihar News: बिहार के वैशाली में NH-31 फोरलेन पर एक तरफ का पुल बीच मे लगभग 1 मीटर क्षतिग्रस्त हो गया. छपरा से हाजीपुर आने वाले लेन के तरफ का पुल ध्वस्त हो गया  है. इस पुल का उद्धाटन अभी हुआ भी नहीं है और इसकी ये हालत हो गयी है, इतना ही नहीं बिना उद्घाटन के ही ओवरब्रिज पर चल रही थी गाड़ियां.

6 माह पूर्व ही बिना उद्घाटन के आवागमन शुरू

वैशाली में NH-31 फोरलेन पर छपरा से हाजीपुर आने वाला पुल बीच मे लगभग 1 मीटर क्षतिग्रस्त हो गया. पुल के ध्वस्त होने के बाद भी लगभग 1 घण्टा तक उसी धंसी पुल से आवागमन होता रहा. 6 माह पूर्व ही बिना उद्घाटन के आवागमन शुरू कर दिया गया था. इस मामले के बाद फोरलेन पर उस रूट से आवागमन बाधित हुआ.

राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन पहुंचे

इस मामले के बाद राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन पहुंचे और सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने वैशाली एसपी से बात करके वाहनो का रूट चेंज करवाया। NH-31 पर करीब डेढ़ मीटर की दूरी में सड़क धंसने की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने बंद किया रास्ता। ट्रैफिक पुलिस ने नो एंट्री का बैरिकेड लगाकर रास्ते को किया बंद.

रिपोर्ट- कैफ अहमद, हाजीपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >