बिहार के जाने-माने डॉक्टर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पत्नी और बेटे की स्थिति गंभीर

Accident News: वैशाली के महुआ बाजार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में युवा और लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. प्रिंस कुमार की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

Accident News: बिहार के वैशाली जिले के महुआ बाजार से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में इलाके के चर्चित युवा चिकित्सक डॉ. प्रिंस कुमार की मौत हो गई. वे अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ सीतामढ़ी से मोकामा ड्यूटी के लिए जा रहे थे. तभी झपहां गांव के पास एक दूध टैंकर ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही डॉ. प्रिंस की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, बेटा और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

खबर मिलते ही गांव में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही महुआ बाजार में मातम पसर गया. डॉ. प्रिंस महुआ के प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसायी विजय गुप्ता के मंझले पुत्र थे. घटना की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक निवास पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए. शोक में डूबे परिजनों को सांत्वना देने के लिए नगर परिषद सभापति नवीन चंद्र भारती, पूर्व उप-प्रमुख सत्येंद्र कुमार, व्यापारी संघ के सचिव अमर गुप्ता समेत कई स्थानीय नेता और व्यापारी पहुंचे.

हादसे की चल रही जांच

डॉ. प्रिंस न केवल एक कुशल चिकित्सक थे, बल्कि अपने मधुर व्यवहार और सामाजिक सेवा के लिए भी पूरे इलाके में सम्मानित थे. उनकी अचानक मौत से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि चिकित्सा जगत और आम जनता को गहरा आघात पहुंचा है. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनकी मौत से भविष्य की कई उम्मीदें एक झटके में खत्म हो गईं. स्थानीय प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है और दूध टैंकर चालक की तलाश तेज कर दी गई है. डॉक्टर प्रिंस की असमय मृत्यु ने पूरे जिले को शोक में डुबो दिया है.

Also Read: बिहार के समस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट, 5 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश लूटकर फरार हुए बदमाश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >