hajipur news. संवेदनशील बूथों वाले क्षेत्राें में रहे ज्यादा सतर्क : बीडीओ

प्रखंड कार्यालय परिसर सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त बैठक की गयी

बिदुपुर.

प्रखंड कार्यालय परिसर सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज एवं थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने संयुक्त रूप से की. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा चुनाव की प्रक्रिया में आपको फिट रहना है. थोड़ा भी काम में लापरवाही नहीं करनी है. सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने सूचना तंत्र को काफी मजबूत और सक्रिय कर लें, जिससे फील्ड की प्रत्येक गतिविधि, घटनाएं और संदेहास्पद अपराध की जानकारी हो सके. क्षेत्रों की यह गतिविधि जान लेना जरूरी है कि कोई व्यक्ति किसी मतदाता को लालच, दबाव, धमकी या धार्मिक आड़ में दबाव नहीं बना रहा हो. इन सारी सूचनाएं अपने पास रखना है और वरीय अधिकारी को शेयर करना है. वल्नरेबल बूथों के क्षेत्र में ज्यादा सतर्क और सावधान रहने के लिए भी बताया गया.

मालूम हो कि बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के 227 मतदान केंद्रों में 63 मतदान केंद्रों को वल्नरेबल के रूप में चिह्नित किया गया है. इन वल्नरेबल बूथों के क्षेत्र में मतदाता पर प्रभाव डालने वाले 283 लोगो को चिह्नित किया गया. चिह्नित व्यक्तियों के प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया. बैठक में थानाध्यक्ष रवि प्रकाश, सेक्टर पदाधिकारी राजेश रौशन, राकेश कुमार, मनोरंजन कुमार, दिलीप कुमार नीरज, मुकेश कुमार, अरविंद कुमार ,सोनू कुमार सिंह, कुमोद रंजन, सुमन कुमार, गजेंद्र कुमार, समीर कुमार, अभिषेक कुमार, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार ,कौशल किशोर,राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, कचहरी सचिव दिलीप कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >