वैशाली: सेवा सप्ताह के तहत देसरी में विहिप-बजरंग दल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल देशभर में सेवा सप्ताह मना रहे हैं. देसरी इकाई ने रविवार को थाना और स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

Hajipur News: विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के आह्वान पर 5 जुलाई से 12 जुलाई तक देशभर में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत देसरी इकाई द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को कार्यकर्ताओं ने देसरी थाना परिसर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

सेवा सप्ताह में चल रहे हैं विभिन्न कार्यक्रम

कार्यकर्ताओं ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर, मठ-मंदिरों की सफाई, पौधारोपण तथा अन्य सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

पौधारोपण कार्यक्रम में विहिप-बजरंग दल के जिला संयोजक प्रकाश राज, दयानंद झा, मुन्ना सिंह, अंजनी सिंह, प्रितेश, अंकित पटेल, राजीव प्रताप सिंह, संतोष कुमार, सोनू कुमार, पिंटू शर्मा, गौतम कुमार, संदेश कुमार, अभिषेक कुमार और प्रिंस कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manohar kumar

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >