हाजीपुर : बैकठपुर धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में कुत्ता को बचाने में पलट गया टेंपो, कई घायल

Raghopur Tempo Accident : राघोपुर थाना क्षेत्र में सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो हादसे का शिकार हो गया. खुदगाश गांव के पास सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

Raghopur Tempo Accident : हाजीपुर के राघोपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो हादसे का शिकार हो गया. खुदगाश गांव के पास सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए. सभी को राघोपुर फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर किया गया.

कुत्ते को बचाने के दौरान अनियंत्रित हुआ टेंपो

राघोपुर थाना क्षेत्र के खुदगाश गांव के पास सोमवार सुबह सड़क हादसा हुआ. बताया गया कि सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया था. चालक ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.

हाजीपुर की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोग

टेंपो पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की. इसके बाद सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर पहुंचाया गया.

चार यात्रियों को आई गंभीर चोट

सड़क हादसे में जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बाजार निवासी सोनू कुमार, प्रीति कुमारी, मिथुन कुमार और धीरज पासवान घायल हुए हैं. वहीं टेंपो में सवार दो अन्य लोगों को भी हल्की चोट लगने की बात सामने आई है. हादसे के बाद सभी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया.

प्रीति और मिथुन को एनएमसीएच किया गया रेफर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. उपचार के बाद प्रीति कुमारी और मिथुन कुमार की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर कर दिया गया. दोनों को उनके स्वजन इलाज के लिए एनएमसीएच लेकर गए.

बैकठपुर धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे थे श्रद्धालु

घटना के संबंध में पहाड़पुर बाजार में मोबाइल दुकान चलाने वाले राहुल कुमार ने बताया कि सभी लोग एक टेंपो पर सवार होकर सावन महीने के दूसरे सोमवार को पटना जिले के बैकठपुर धाम स्थित शिव मंदिर गए थे. वहां भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद सभी टेंपो से वापस अपने घर लौट रहे थे.

खुदगाश गांव के पास अचानक सामने आ गया कुत्ता

राहुल कुमार के अनुसार सभी लोग जलाभिषेक के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान खुदगाश गांव के पास सड़क पर अचानक एक कुत्ता सामने आ गया. उसे बचाने के प्रयास में टेंपो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और टेंपो पलट गया. हादसे में टेंपो सवार लोग घायल हो गए.

अस्पताल में कराया गया प्राथमिक उपचार

हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों को राघोपुर फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. दो घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा की जरूरत देखते हुए एनएमसीएच रेफर किया गया.

सावन सोमवार पर हादसे से मची अफरातफरी

सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालु बैकठपुर धाम में जलाभिषेक के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान हुए हादसे से आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया.

Also Read : हाजीपुर में 'रीड अंबेडकर अभियान' में लगेगी प्रदर्शनी, संविधान निर्माता के संघर्ष से रूबरू होंगे लोग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >