हाजीपुर.
गंगाब्रिज थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दिवानटोक गांव के पास से एक ऑटो पर लोड 80 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस इस मामले में जब्त ऑटो के मालिक एवं उसके चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. इस संबंध में गंगाब्रिज थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के दिवानटोक गांव के पास से एक शराब धंधेबाज ऑटो पर देसी शराब लोड कर शहर में सप्लाई करने जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम दीवान टोक मोड़ के पास पहुंच कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया. इसी दौरान गांव के तरफ से आ रहे एक ऑटो चालक ने कुछ दूरी पर ही ऑटो छोड़ कर भागने लगा. भाग रहे ऑटो चालक को पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो ऑटो से 80 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही ऑटो को भी जब्त कर लिया. ऑटो चालक की पहचान दीवान टोक गांव निवासी ब्रह्मदेव राय के पुत्र शंभू राय के रूप में हुई है. पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
