हाजीपुर में विवाहिता की हत्या के 4 दिन बाद अधजला शव बरामद, परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

Hajipur News : वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 में विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने के मामले में चार दिन बाद अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है.मायके पक्ष ने पुलिस पर लगाए जांच में लापरवाही करने के आरोप.

Hajipur News : (सुनील कुमार चौधरी) वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 में विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने के मामले में चार दिन बाद अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मायके पक्ष ने पुलिस पर लगाए जांच में लापरवाही करने के आरोप.

हत्या के बाद शव गायब करने का आरोप

परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर रात विवाहिता रीता देवी की हत्या कर ससुराल वालों ने शव को गायब कर दिया था. सूचना मिलने पर मायके पक्ष जब ससुराल पहुंचा तो सभी आरोपी घर छोड़कर फरार थे.

चार दिन बाद मिला अधजला शव

लगातार खोजबीन के बाद चौथे दिन एक बंद बोरी में अधजला शव बरामद हुआ. शव मिलने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो शव को जल्दी बरामद किया जा सकता था. मौके पर पहुंचे एसडीपीओ संजीव कुमार ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया.

पुराने विवाद से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार रीता देवी की शादी वर्ष 2007 में पप्पू राय से हुई थी. बाद में पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read : हाजीपुर में एक ही हफ्ते में दूसरी बार लापता हुई नाबालिग, घर लौटने के 3 दिन बाद फिर गायब, पिता ने लगाई गुहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >