हाजीपुर में पायलट परियोजना शुरू, अब घर बैठे बुजुर्गों को मिलेगा राशन

Hajipur News : बिहार सरकार ने खाद्यान्न आपके घर पर योजना की शुरुआत पायलट परियोजना के रूप में सिर्फ दो जिलों -वैशाली (हाजीपुर प्रखंड) और शेखपुरा में की है.

Hajipur News : अगर आपके घर में 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ऐसे सदस्य हैं, जिनका नाम राशन कार्ड में दर्ज है, तो उनके लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें राशन लेने के लिए जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान तक जाने की जरूरत नहीं होगी. राशन सीधे उनके घर पहुंचाया जाएगा.

हाजीपुर और शेखपुरा में योजना शुरू

बिहार सरकार ने खाद्यान्न आपके घर पर योजना की शुरुआत पायलट परियोजना के रूप में सिर्फ दो जिलों -वैशाली (हाजीपुर प्रखंड) और शेखपुरा में की है. इसकी शुरुआत हाजीपुर प्रखंड की इस्माइलपुर पंचायत से जिलाधिकारी ने किया है.

हर शनिवार को व्यवस्था जारी रहेगी

अब प्रत्येक शनिवार से योजना के तहत हाजीपुर प्रखंड के 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र लाभुकों के घर जन वितरण प्रणाली के विक्रेता स्वयं जाकर राशन उपलब्ध कराएंगे. इसके बाद हर शनिवार यह व्यवस्था जारी रहेगी.

जानिए किसे और कैसे मिलेगा राशन

80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक -राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र राशन कार्डधारी है और विभागीय पोर्टल पर सत्यापित किया जा चुका है. उन्हें हर शनिवार को डीलर घर-घर जाकर राशन देंगे लाभुक या परिवार के किसी वयस्क सदस्य से हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लिया जाएगा.

ई-पॉश मशीन के जरिए वितरण की एंट्री होगी

ई-पॉश मशीन के जरिए वितरण की एंट्री होगी. अगर घर पर कोई नहीं मिला तो? यदि पहली बार लाभुक घर पर नहीं मिलता है, तो अगले शनिवार दोबारा राशन पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. जिला प्रशासन का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक और बिना किसी परेशानी के उनके घर तक राशन उपलब्ध कराना है. यदि यह पायलट परियोजना सफल रहती है, तो इसे आगे बिहार के अन्य जिलों में भी लागू किया जा सकता है.

Also Read: समस्तीपुर के दो वांटेड बदमाशों का वैशाली में एनकाउंटर, STF और पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kaif ahmed

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >