आंगनबाड़ी सेविका -सहायिकाओं ने चलाया अभियान

विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं के द्वारा मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान पोस्टर्स, बैनर, रंगोली, स्लोगन राइटिंग, मतदान शपथ, रैली, चौपाल, चुनावी पाठशाला, रात्रि चौपाल व एक दीप स्वीप के नाम कार्यक्रम के माध्यम से टोलों में जाकर जन जागरूकता का मंगलवार के दिन आयोजन किया गया.

हाजीपुर. विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं के द्वारा मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान पोस्टर्स, बैनर, रंगोली, स्लोगन राइटिंग, मतदान शपथ, रैली, चौपाल, चुनावी पाठशाला, रात्रि चौपाल व एक दीप स्वीप के नाम कार्यक्रम के माध्यम से टोलों में जाकर जन जागरूकता का मंगलवार के दिन आयोजन किया गया.इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और भारत में मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित कार्यक्रम है. यह एक बृहद कार्यक्रम है, जो विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों, मतदाताओं और मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करता है, ताकि उनकी जागरूकता बढ़ाई जा सके. स्वीप को राज्य की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसांख्यिकीय स्थिति के साथ-साथ पिछले चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी के इतिहास को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. आयोग विभिन्न मतदाता जागरूकता सामग्री तैयार करता है और विभिन्न संचार माध्यमों, प्लेटफार्म जैसे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से उनका प्रसार करता है. प्रत्येक नागरिक को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने और प्रत्येक चुनाव में सूचित एवं नैतिक तरीके से मतदान करने के लिए जागरूक, सक्षम एवं सशक्त बनाना है. स्वीप गतिविधियों को लेकर स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >