आंगनबाड़ी सेविका के बेटे ने रचा सफलता का इतिहास, NEET UG 2026 में लहराया परचम, 577 अंक और AIR 19,393 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

Hajipur News : वैशाली जिले के अफजलपुर गांव के पीयूष राज ने NEET UG 2026 में 577 अंक प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है. एक साधारण परिवार से आने वाले पीयूष की इस सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है.

Hajipur News : वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के अफजलपुर गांव के होनहार छात्र पीयूष राज ने नीट यूजी (NEET UG) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने 720 में 577 अंक प्राप्त करते हुए 99.0133982 पर्सेंटाइल हासिल किया है. पीयूष को ऑल इंडिया रैंक (AIR) 19,393 तथा जनरल-ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 2,235वीं रैंक मिली है.

साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी उपलब्धि

पीयूष राज एक साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता किशोर कुणाल एक निजी विद्यालय का संचालन करते हैं, जबकि उनकी माता गीतांजलि कुमारी आंगनबाड़ी सेविका हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई को अपना लक्ष्य बनाया और लगातार मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की.

माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

पीयूष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया. उन्होंने कहा कि उनका सपना एक सफल चिकित्सक बनकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है. उनका मानना है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

क्षेत्र में खुशी का माहौल, लोगों ने दी बधाई

पीयूष की सफलता से अफजलपुर गांव सहित पूरे पटेढ़ी बेलसर प्रखंड में खुशी का माहौल है. उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा नेता सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया, मुखिया नागेंद्र प्रसाद सिंह, सरपंच रामजन्म पांडेय, डॉ. लालबाबू सिंह, विक्रम सोनी, पवन कुमार शर्मा, गौतम पांडेय, अरविंद पटेल सहित कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी.

अन्य विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा

ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने कहा कि पीयूष राज की सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है. अफजलपुर गांव के इस होनहार छात्र ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे पटेढ़ी बेलसर प्रखंड और वैशाली जिले का भी गौरव बढ़ाया है.

Also Read : गया जी में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, NDRF-SDRF के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinay Patedhi

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >