Hajipur News : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य कमेटी के सदस्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रही पुलिसिया कार्रवाई का विरोध जताया. राज्य कमेटी के सदस्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सोमवार की सुबह नौजवानों का संसद मार्च होने के पहले ही केंद्र सरकार अपनी बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई कर छात्र एवं युवाओं पर दमनकारी लाठीचार्ज कर अपना काला चेहरा बेनकाब कर लिया है. इस लाठीचार्ज की पूर्ण निंदा करते हुए सरकार से छात्र एवं नौजवानों से बात कर उनकी जायज मांगों पर विचार कर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ले अन्यथा यह आंदोलन पूरे देश में आग की तरह फैलते हुए ज्वालामुखी की तरह फूटेगा. जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी. देश के होनहार छात्र एवं नौजवानों पर दमनकारी कार्रवाई कर जंतर मंतर पहुंचने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया, मेट्रो को बंद किया जो यह दर्शाता है कि देश के नौजवानों को नौकरी व रोजगार देने में केंद्र सरकार विफल है. अपनी विफलता को छुपाने के लिए दमनात्मक कार्रवाई कर रही है.
बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई पर एआईकेकेएमएस ने जताया विरोध
दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों और युवाओं पर हुई पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध में एआईकेकेएमएस ने केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई पर एआईकेकेएमएस ने जताया विरोध