hajipur news. 25 वर्ष बाद भी प्रखंड कार्यालय को अपना भवन नसीब नहीं

देसरी प्रखंड कार्यालय की स्थापना 3 दिसंबर 1999 को पुराने थाना के पास एक किराये के मकान में हुई थी

देसरी. देसरी प्रखंड कार्यालय की स्थापना 3 दिसंबर 1999 को पुराने थाना के पास एक किराये के मकान में हुई थी, जो 25 वर्ष बीतने के बाद भी दूसरे विभाग के भवन में ही संचालित हो रहा है. हाल ही में जिले के सहदेई बुजुर्ग, महुआ, लालगंज, बिदुपुर, पातेपुर एवं जंदाहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण कराने के लिए निविदा निकली गई थी. लेकिन देसरी प्रखंड के भवन निर्माण के लिए कोई प्रयास नहीं दिख रही है. तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री एवं पीएचइडी मंत्री की अध्यक्षता में 3 दिसंबर 1999 को प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन हुआ था. उदघाटन के कुछ वर्षों के बाद उसे भाड़े के मकान से देसरी रेलवे स्टेशन के समीप एक सामुदायिक भवन में स्थानांतरित कर चलाये जाने लगा. जहां से उसे जफराबाद स्थित व्यापार मंडल के उत्पादन सह भंडारण केंद्र में कई वर्षो से संचालित किया जा रहा हैं.

व्यापार मंडल के कार्यालय में चल रहा प्रखंड कार्यालय

सहकारिता विभाग के भवन में प्रखंड कार्यालय देसरी संचालित हो रही है. जिसमें एक कमरे में प्रखंड विकास पदाधिकारी बैठते हैं. वहीं दूसरे एक बड़ा कमरा हैं, जिसमे अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी किसी तरह से बैठ कर कार्य करते हैं.

किसान भवन में चल रहे कई विभाग के कार्यालय

किसानों एवं कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए बनाए गए किसान भवन में कई विभाग के कार्यालय चल रहा है. जिसमें प्रखंड प्रमुख, अंचल कार्यालय, प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का कार्यालय संचालित हो रही है. बताया जा रहा है कि देसरी प्रखंड के प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन निर्माण को लेकर भूमि उपलब्ध कराने को लेकर प्रस्तावित चिन्हित तीन एकड़ 23 डिसमिल जमीन के अधिग्रहण के लिए भूमि उपसमाहर्ता महनार को सात वर्ष पहले प्रस्ताव भेजा गया था. जहां से भू-अर्जन विभाग को भेजा गया था. जिसपर सभी रैयतों को नोटिस दिया गया था. पर नोटिस दिए हुए भी अब कई वर्ष बीतने को है, पर रैयतों को अब तक किसी प्रकार का भुगतान नहीं हुआ है. जिससे भूमिधारक परेशान है. कई वर्षों से प्रखंड सह अंचल कार्यालय की जमीन उपलब्ध कराने को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लटकी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >