सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा: चार किलो प्लास्टिक जब्त, जुर्माना भी वसूला

Hajipur News : सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपने दुकान से प्लास्टिक कैरी बैग को हटा दिया. नगर पंचायत की इस कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया.

Hajipur News : (गोपाल कुमार राय की रिपोर्ट) 

पातेपुर नगर पंचायत प्रशासन सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चला रही है. शुक्रवार को भी नगर पंचायत के जेई दिनबंधु कुमार के नेतृत्व छापा दल ने बाजार के एक दर्जन से अधिक किराना एवं गल्ला दुकानों में छापेमारी कर चार किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक कैरी बैग को जब्त किया.

वहीं पदाधिकारियों ने कई दुकानदारों से जूर्माना भी वसूल किया. इस दौरान जैसे ही दुकानदारों को छापेमारी की सूचना मिली कई दुकानदार अपने दुकान से प्लास्टिक कैरी बैग को हटा दिया. नगर पंचायत की इस कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया.

नियमित तौर पर चलायी जाएगी छापेमारी अभियान

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीप शिखा ने बताया कि बाजार में धड़ल्ले से सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग होने की जानकारी मिल रही थी. इसके लिए दो छापा दल का गठन किया गया है. छापा दल नियमित तौर पर बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाएगी.

कई छोटे दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है. नगर पंचायत प्रशासन ने साफ तौर पर हिदायत दी है कि सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग का आम आदमी भी उपयोग करते दिखेंगे तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी. ईओ दीप शिखा ने लोगों से प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता अभियान चलाने की बात कही है.

प्लास्टिक से ही होता है नाला जाम की समस्या

बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग के कारण ही नाला जाम की समस्या उत्पन्न होती है. इसके साथ ही प्लास्टिक कैरी बैग के कारण प्रदूषण भी काफी तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने आम लोगों से प्लास्टिक कैरी बैग की जगह कपड़ा या जूट का थैला अपने साथ लेकर बाजार आने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >