hajipur news. बिना जिम पोर्टल खोले लाखों की निकासी का आरोप

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि योजनाओं का कार्य संपादन नियम के विरुद्ध लोकल वेंडरों से कराया गया है, जिसमें गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा गया है

भगवानपुर. बिना जिम पोर्टल खोले हुए लाखों रुपये के निकासी का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में उप प्रमुख सहित ग्यारह पंचायत समिति सदस्यों ने आयुक्त एवं डीएम से शिकायत की है. आयुक्त एवं डीएम को आवेदन देते हुए आरोप लगाया गया है कि बिना जिम पोर्टल खोले हुए दस पंचायतों में करीब 80 लाख रुपए की योजना खोलकर रुपये की निकासी कर ली गयी है. योजनाओं का कार्य संपादन नियम के विरुद्ध लोकल वेंडरों से कराया गया है, जिसमें गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा गया है. आवेदन की प्रति डीएम एवं पंचायती राज पदाधिकारी को देकर इन योजनाओं में कराए गए कार्यों का जांच कर कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है. आयुक्त और डीएम को दिए गए आवेदन पर उपप्रमुख विभा कुमारी, जहांगीर पटेढा के पंसस राजेश्वर सिंह, मियां बैरो के नूतन कुमारी, मियां बैरो के प्रविण कुमार, रतनपुरा के मुन्नी देवी, किरतपुर राजाराम के राजू कुमार, हुसेना खुर्द के मीना देवी, मांगनपुर के सविता देवी, प्रतापटांड पश्चिमी के राज कुमार, हरिवंसपुर बान्थु के मालती देवी का हस्ताक्षर शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >