hajipur news. व्यापार के लिए दो लाख रुपये नहीं देने पर महिला की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

महुआ. थाना क्षेत्र की रुसुलपुर मुबारक पंचायत का मामला, महिला की मां ने छह पर करायी प्राथमिकी

महुआ. थाना क्षेत्र की रुसुलपुर मुबारक पंचायत में दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर एक तीन बच्चे की मां की हत्या कर दी गयी तथा शव को गायब कर दिया गया. इस संबंध में लड़की की मां ने महुआ थाने को आवेदन दिया है. थाना को दिये गए आवेदन में आधे दर्जन लोगों को आरोपित बनाया है. सूचना पर महुआ थाना की पुलिस लड़की की ससुराल जाकर मामले की छानबीन कर रही है.

जंदाहा थाना क्षेत्र के चांदसराय गांव निवासी रामवृक्ष सिंह की पत्नी किरण देवी ने महुआ थाना को लिखित आवेदन देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह 2014 में महुआ थाना क्षेत्र के रसूलपुर मुबारक गांव के वार्ड छह में अब्दुलपुर निवासी लाल सिंह के पुत्र रामबली सिंह के साथ किया था. शादी के बाद निर्मल को तीन पुत्र भी हुए. पिछले वर्ष से निर्मला की सास व पति व्यापार करने के लिए दो लाख रुपये की मांग करने लगे. निर्मला की मां ने बाताया कि वह विधवा है, ऐसे में दो लाख रुपये देने में असमर्थ थी. जब पैसा नहीं दे पायी तो, सभी सदस्यों ने बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया.

हत्या की सूचना पर बेटी की ससुराल पहुंचने पर घर मिला बंद

इन्होंने पुलिस को बताया है कि बेटी की हत्या की सूचना मिलने के बाद जब अब्दुलपुर गांव पहुंची तो देखा कि घर में ताला लगा हुआ है. खोजबीन करने के बाद पता लगा कि बेटी की हत्या कर तीनों नाती को लेकर सभी लोग घर से फरार हैं. पीड़ित महिला ने हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए दामाद सहित छह लोगों पर हत्या की प्राथमिकी करायी है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. उधर, मृतका के परिजन का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

GOPAL KUMAR ROY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >