वैशाली में अभाकिम कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन,

अखिल भारतीय किसान महासभा ने वैशाली जिले के बिदुपुर में सरकार की नीतियों के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया. किसानों ने भूमि अधिग्रहण बंद करने और रासायनिक खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग की.

Hajipur News : वैशाली जिले के बिदुपुर में अखिल भारतीय किसान महासभा के आह्वान पर बिदुपुर प्रखंड के सहदुल्लाहपुर धोबौली हाट पर पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले पार्टी कार्यकारी जिला सचिव सह अखिल भारतीय राज्य परिषद कामरेड गोपाल पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए. इस दौरान पंचायत के भ्रमण करते हुए नारा दिया कि 12 टाउन सेटेलाइट के नाम पर किसानों का भूमि अधिग्रहण करना बंद करें. अमेरिका के साथ मोदी सरकार कृषि व्यापार समझौता रद्द करने के मांग की एवं रासायनिक खाद उर्वरक का कालाबाजारी बंद करने के मांग बुलंदी से उठाया. इस दौरान अरविंद ठाकुर ,राजबल्लम राय, रामसागर राय, रामनंदन राय, रामनाथ राय, अर्जुन दास, विकास कुमार सिंह ,रामचंद्र पासवान, विकास दास, बिजेंदर दास, बबीता देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, चुनमुन देवी, सुनीता देवी, शिव दुलारी देवी, सीता देवी आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >