hajipur news. 135 बेटिकट यात्रियों से 88 हजार 765 रुपये की वसूली

बिना टिकट यात्रा पर रोक के लिए चला ‘लाल गाड़ी’ विशेष टिकट चेकिंग अभियान, इसमें 18 टिकट जांच स्टाफ (टीटीइ), 10 आरपीएफ जवानों के साथ-साथ वाणिज्य अधिकारी एवं वाणिज्य निरीक्षक की टीमों ने भाग लिया

हाजीपुर. सोनपुर रेल मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन जांच अभियानों के अंतर्गत बुधवार को मुजफ्फरपुर से बछवाड़ा रेलखंड के बीच ‘लाल गाड़ी’ विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक सतत रूप से संचालित किया गया. इस अभियान में 18 टिकट जांच स्टाफ (टीटीइ), 10 आरपीएफ जवानों के साथ-साथ वाणिज्य अधिकारी एवं वाणिज्य निरीक्षक की टीमों ने भाग लिया. टीम ने मुजफ्फरपुर से बछवाड़ा के बीच पड़ने वाले सभी प्रमुख और लघु स्टेशनों पर यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की. अभियान के दौरान कुल 135 मामलों में कार्रवाई करते हुए 88 हजार 765 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई. यह कार्रवाई रेलवे की आय में वृद्धि के साथ-साथ यात्रियों में नियमों के पालन हेतु जागरूकता फैलाने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ. इसके साथ ही गुरूवार के दिन वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के द्वारा सोनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर एवं गाड़ी संख्या 12553 (वैशाली एक्सप्रेस) ट्रेन में टिकट जांच किया गया. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारी ने अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सोनपुर मंडल में भविष्य में भी इसी प्रकार लाल गाड़ी जांच अभियान, औचक चेकिंग तथा सघन टिकट जांच अभियानों के माध्यम से नियमित रूप से कार्रवाई की जाएगी, ताकि बिना टिकट यात्रा को रोका जा सके और यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जा सके. रेलवे प्रशासन सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें और रेल नियमों का पालन करें। यह सभी की सुविधा और सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >