hajipur news. 75 दिव्यांगों ने यूडीआइडी कार्ड के लिए किया आवेदन

जिले के गोरौल, चेहराकला एवं पटेढ़ी बेलसर प्रखंड कार्यालय में दिव्यांगता परीक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया

हाजीपुर. जिले के गोरौल, चेहराकला एवं पटेढ़ी बेलसर प्रखंड कार्यालय में दिव्यांगता परीक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया. जिला पदाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देशानुसार दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनके दिव्यांगता प्रमाणीकरण करने, उन्हें स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से दिव्यांगता पहचान परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. ये शिविर 7 मई से 15 मई तक जिले सभी प्रखंडों में दिव्यांगता पहचान परीक्षण शिविर लगाया जा रहा है. जिसमें दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड हेतु कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए हैं. अब 13 मई को पातेपुर एवं राजापाकर प्रखंड में, 14 मई को जन्दाहा, महुआ प्रखंड में और 15 मई को महनार, सहदेई बुजुर्ग एवं देसरी प्रखंड में दिव्यांग बच्चों के परीक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिला प्रशासन ने इस संबंध में अपील की है कि 0-18 वर्ष के आयु के वैसे दिव्यांगजन बच्चें जिनका अभी तक दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी कार्ड नहीं बना है, वे उक्त तिथि के अनुसार अपने प्रखंड कार्यालय में जाकर अपना दिव्यांगता प्रमाण-पत्र या यूडीआईडी कार्ड बनवा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >