Hajipur News: बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के तत्वावधान में बुधवार को वैशाली महिला महाविद्यालय में जिला स्तरीय रेड रन-2026 दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के सात महाविद्यालयों के 65 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर एचआईवी/एड्स जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया.
युवाओं को जागरूक करने का है उद्देश्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता वैशाली महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मो. इस्माइल ने की. उन्होंने कहा कि रेड रन का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना तथा नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्रोफेसर एवं जिला रेड रिबन पदाधिकारी डॉ. स्नेह लता ने किया.
पुरुष वर्ग में रौशन राज रहे प्रथम
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में एलएन कॉलेज के रौशन राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं रौशन कुमार द्वितीय तथा बालमुकुंद कुमार तृतीय स्थान पर रहे.
महिला वर्ग में खुशबू कुमारी ने मारी बाजी
महिला वर्ग में एलएन कॉलेज की खुशबू कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. रौशनी कुमारी द्वितीय तथा वैशाली महिला महाविद्यालय की स्मृति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.
कई शिक्षाविद और खिलाड़ी रहे मौजूद
इस अवसर पर खेल निर्देशक डॉ. संजय सिंह, एलएन कॉलेज के डॉ. मिथलेश कुमार मणि, प्रो. मनी प्रिया, प्रो. कविता कुमारी, दुर्जती, देवचंद्र महाविद्यालय के एनएसएस पदाधिकारी डॉ. प्रकाश चौरसिया, राज नारायण महाविद्यालय के डॉ. अमिया आनंद, एनएसएस वॉलिंटियर ऋषिकेश, जमुनीलाल महाविद्यालय के डॉ. अरुण दयाल, एनसीसी कैडेट्स स्मृति सैनी, सुमन निराला, अशोक रंजन, बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के असीम झा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिंस कुमार यादव, एनसीसी मास्टर राहुल कुमार और अशोक सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे.
