हाजीपुर : महुआ थाना में 4500 लीटर जब्त शराब नष्ट, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Mahua Liquor Destroyed : हाजीपुर के महुआ थाना परिसर में न्यायालय के आदेश पर चार थानों की 4500 लीटर से अधिक जब्त देशी और विदेशी शराब को जेसीबी की मदद से नष्ट कर दिया गया. इस प्रक्रिया में मजिस्ट्रेट और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

Mahua Liquor Destroyed : हाजीपुर के महुआ थाना परिसर में गुरुवार को न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में विभिन्न मामलों में जब्त देशी और विदेशी शराब को नष्ट किया गया. इस दौरान मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई.

चार थानों की जब्त शराब को किया गया नष्ट

जानकारी के अनुसार महुआ, गोरौल, राजापाकर और उत्पाद थाना महुआ द्वारा अलग-अलग अभियानों में जब्त की गई शराब का विनष्टीकरण किया गया. राजस्व अधिकारी रौशन कुमार के वरीय अधिकारियों की बैठक में चले जाने के कारण प्रक्रिया देर शाम शुरू हुई.

हाजीपुर की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

जेसीबी से नष्ट की गई 4500 लीटर शराब

कार्रवाई के दौरान उत्पाद थाना महुआ की 325 लीटर, महुआ थाना की 325 लीटर विदेशी शराब, राजापाकर थाना की 3780 लीटर तथा गोरौल थाना की 30 लीटर देशी शराब को जेसीबी की सहायता से नष्ट किया गया. कुल मिलाकर करीब 4500 लीटर से अधिक जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया.

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

विनष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद, सब इंस्पेक्टर सोनू गुप्ता, उत्पाद थाना के सहायक सब इंस्पेक्टर संतोष झा, प्रमोद ठाकुर, राजापाकर थाना के विक्रम कुमार सहित विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read : हाजीपुर : महुआ थाना में पुलिसकर्मियों का हेल्थ चेकअप, एएसपी समेत 50 अधिकारियों की हुई जांच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >