अब तक 1255 ग्राम संगठनों में संवाद, तीन लाख 32 हजार महिलाएं हुईं शामिल

महिला सशक्तीकरण की दिशा में आयोजित महिला संवाद का सीएम ने 18 अप्रैल को किया था उद्घाटन

हाजीपुर. महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है. वीडियो फिल्म, लीफलेट्स के माध्यम से इन सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. इन योजना से लाभान्वित महिलाएं भी अपना अनुभव साझा कर रही है. साथ ही अपनी आकांक्षाएं भी व्यक्त कर रही हैं. इसमें रोजगार के और अवसर पैदा करने, वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग भी शामिल है.

महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में महिला को बताने एवं महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं है उसको संकलित कर उस पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 18 अप्रैल से की गई थी, पूरे राज्य में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. वैशाली जिला में 2468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का संचालन हो रहा है. 21 महिला संवाद रथ पूरे जिले में चल रही है. ये गाड़ियां एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी प्वाइंट, स्टैंडी, लीफलेट्स, वीडियो कान्फ्रेंसिंग की सुविधाओं से लैस है. एक गाड़ी प्रति दिन दो कार्यक्रम कर रही है. प्रतिदिन जिला में 42 कार्यक्रम हो रहे हैं. जिसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी हुई एवं गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही हैं. अभी तक कुल 1255 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ है, जिसमें 3 लाख 32 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया है.

गुरुवार को 42 जगहों पर आयोजन

गुरुवार को महिला संवाद का आयोजन जिला में कुल 42 स्थानों पर किया गया, जिसमें 7230 से ज्यादा महिलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई. ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही हैं, जिससे कि आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पाएं. इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव को भी लिया जा रहा है कि व्यक्तिगत अथवा सार्वजनिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं रखती है. सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है और उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है. आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी आडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है.

मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पढ़ा जा रहा

इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफलेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है. जिसे सभी महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र को भी सभी महिलाएं पढ़ रही हैं. इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपना अनुभव भी साझा कर रही है कि अमुक योजना से किस प्रकार उनके जीवन में परिवर्तन आया है. लालगंज में आयोजित महिला संवाद में शौचालय का लाभ प्राप्त लाभार्थी रिंकू देवी, साइकिल योजना से लाभान्वित अन्नु कुमारी, छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित पल्लवी कुमारी, सतत जीविकोपार्जन योजना से लाभान्वित मुनिया देवी, पोशाक योजना से लाभान्वित नैनसी कुमारी ने अपना अनुभव साझा की. इसके साथ ही महिलाओं ने अगरबत्ती फैक्ट्री, वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी , जीविका भवन का निर्माण जैसी आकांक्षाएं भी व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >