hajipur news. शॉर्ट सर्किट से महादलित बस्ती में 14 घर जलकर राख

लालगंज थाना क्षेत्र के युसूफपुर पंचायत के पीरापुर गांव में हुआ हादसा, सूचना मिलते ही विधायक संजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर पीड़तों का हाल जाना

लालगंज नगर. लालगंज थाना क्षेत्र के युसूफपुर पंचायत के पीरापुर गांव में मंगलवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 14 लोगों का घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची तीन फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया. घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला, स्थानीय जिला पार्षद सदस्य विनोद राम, प्रखंड प्रमुख पति जितेंद्र राय आदि ने अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया.

हादसे

में एक महिला भी झुलसी

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात पीरापुर गांव निवासी बिरजू राम के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. लोगों की जबतक नींद खुली आग भयावह रूप ले चुका था. जबतक लोग मौके पर जुटे तथा आग बुझाने का प्रयास किया तब तक कई घर आग की चपेट में आ चुके थे. लोगों ने पहले तो अपने स्तर से आग पर काबू करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन आग आग का प्रसार देख लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही लालगंज से दमकल की छोटी वैन पहुंची उससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका. जिसके बाद बेलसर से दमकल की बड़ी गाड़ी पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना में जयराम राम, कांत लाल कुमार, विनोद कुमार, रंजन राम, यदुनंदन राम, सुजीत कुमार, जयकुमार राम, जगभुवन राम, अखिलेश राम समेत कुल 14 घर जलकर राख हो गया. बताया गया कि अगलगी की घटना में अनाज, जेवरात, नकदी समेत घर का सारा समान जलकर राख हो गया. आग बुझाने के दौरान एक महिला मीणा देवी बुरी तरह झुलस गयी. जिसे लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही अगलगी में लगभग आधा दर्जन बकरी भी जल का मर गयी. पीड़ितों ने बताया की बीते सोमवार को टोला में लड़की की शादी थी. इसी कारण घर के सभी लोग गहरे नींद में सोए हुए थे.

पीड़ितों को दिया गया 12-12 हजार रुपये

घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार की सुबह प्रखंड प्रमुख के पति जीतेंद्र राय, जिला परिषद सदस्य विनोद राम पीड़ित परिवार को चुरा मिट्ठा एवं अन्य जरूरत की समान वितरण किया. घटना की सूचना मिलते ही विधायक संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर पीड़तों का हाल जाना तथा कपड़ा, साड़ी, लुंगी, गमछा, बेडशीट एवं अन्य राहत सामग्री आदि का वितरण किया. आरओ प्रगति सिंह, सीओ नाजिर टुनटुन सिंह ने टोला में पहुंच कर पीड़ितों के बीच पन्नी, प्रति घर बारह बारह हजार रुपए का चेक वितरण कराया गया. वही स्थानीय मुखिया पति बबलु राय ने पीड़ितों के लिए दोनों शाम तीन दिन का खाना का व्यवस्था कराई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >