hajipur news. शराब की 12 भट्ठियां ध्वस्त, 30 हजार लीटर कच्चा जावा किया गया नष्ट

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर ड्रोन की मदद से सुकुमारपुर एवं जफराबाद टोंक दियारा में भट्ठियों को किया ध्वस्त

राघोपुर. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देशानुसार जुड़ावनपुर एवं रूस्तमपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर ड्रोन की मदद से सुकुमारपुर एवं जफराबाद टोंक दियारा में किनारे में संचालित 12 देशी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 30 हजार लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया. हालांकि शराब तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पुलिस को आते देख तस्कर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट कर दिया, हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी. पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया. पुलिस तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. इस संबंध में रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 12 देशी शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया गया. इस दौरान 30 हजार लीटर कच्चा जावा एवं शराब तैयार करने वाले उपकरण को नष्ट कर दिया गया है. कुमार अभिषेक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सुकुमारपुर एवं जफराबाद टोंक दियारा गंगा नदी के किनारे में अवैध शराब भट्टीयों संचालन किया जा रहा. गुप्त सूचना के आधार पुलिस टीम के साथ पहुंच कर दियारा में नदी के किनारे 12 देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान करीब 30 हजार लीटर कच्चा जावा नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया गया. इन्होंने कहा कि नदी के किनारे देशी शराब भट्टीयों का संचालन करने वाले तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि बीते दिनों सुकुमारपुर दियारा, जफराबाद टोंक दियारा में छापेमारी कर दर्जनों देशी शराब की भट्ठी ध्वस्त कर हजारों लीटर कच्चा जावा नष्ट कर दिया था. पुलिस यह अभियान लगातार चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >