हाजीपुर : श्राद्ध भोज के बाद 12 लोगों की बिगड़ी तबीयत, महनार CHC में कराया भर्ती

महनार के बघड़ा धमौन गांव में श्राद्ध भोज के बाद 12 लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुई। सभी मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Mahnar Food Poisoning : महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की सुबह फूड प्वाइजनिंग के 12 मरीज पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सभी मरीज समस्तीपुर जिले के बघड़ा धमौन गांव के रहने वाले हैं. श्राद्ध भोज में शामिल होने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी थी.

श्राद्ध भोज के बाद बिगड़ी तबीयत

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पूनम सिन्हा ने बताया कि सभी 12 मरीजों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. भोज में शामिल होने के बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए महनार सीएचसी लेकर पहुंचे.

फूड प्वाइजनिंग से इनलोगों की बिगड़ी तबीतय

फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित मरीजों में शुभम कुमार, आंचल कुमारी, रंजन देवी, कृतिका कुमारी, निभा कुमारी, संजू कुमारी, नूतन देवी, सुनैना देवी, कंचन देवी, ऋषभ कुमार, शिवम कुमार और अंकेश कुमार शामिल हैं.

सभी मरीज खतरे से बाहर

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अंकित कुमार और स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी मरीजों को भर्ती कर तत्काल इलाज शुरू किया. पूनम सिन्हा ने बताया कि इलाज के बाद सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है. स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

Also Read : दानापुर में DPS स्कूल के पास गोलीबारी की आशंका, एक युवक घायल; पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >