त्योहार पर घर आये युवक की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत, परिजनों में मचा काेहराम

हथुआ. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. हथुआ थाना क्षेत्र के चार सीमाओं पर ड्राॅपगेट बना कर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है.

गोपालगंज. सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा गांव में सोमवार की रात को उस समय मातम छा गया, जब त्योहार मनाने घर लौटे एक युवक की करेंट लगने से मौत हो गयी. मृतक सुदर्शन महतो के पुत्र संजय कुमार महतो बताये जाते हैं. परिजनों ने बताया है कि संजय पंजाब के लुधियाना में मजदूरी का कार्य करते थे और त्योहारी सीजन में परिवार के साथ समय बिताने कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात संजय अपने घर की छत पर किसी काम में जुटे थे. इस दौरान छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करेंट लग गया. परिवार के लोग तुरंत उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है. परिजनों के बीच मातम व कोहराम मच गयी. मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गये हैं. ग्रामीणों ने बताया कि संजय मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. उन्होंने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है ताकि बच्चों के भविष्य की सुरक्षा हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

GOVIND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >