भोरे में 216 लीटर चुलाई शराब के साथ युवक गिरफ्तार

भोरे. स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 216 लीटर चुलाई शराब और एक कार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

भोरे. स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 216 लीटर चुलाई शराब और एक कार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली. जानकारी के अनुसार, पुलिस पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद को सूचना मिली थी कि महरादेऊर गांव निवासी सुमित कुमार अपनी कार से यूपी से चुलाई शराब लेकर भोरे की ओर आ रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गयी और थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी में कार से 216 लीटर चुलाई शराब बरामद की गयी. मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शराब से भरी कार को भी जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >