गोपालगंज सदर अस्पताल में बाइक पर हाथ साफ करने की कोशिश, मास्टर चाबी के साथ युवक पकड़ा गया, देखें वीडियो

फोटो, सदर अस्पताल के पार्किंग स्थल में लगी बाइक चोरी के दौरान गिरफ्तार युवक की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

Gopalganj Sadar Hospital : गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल परिसर से बाइक चोरी की कोशिश नाकाम कर दी गई है. संदिग्ध युवक को अस्पताल की QRT टीम और सुरक्षा कर्मियों ने रंगे हाथों पकड़ा. तलाशी में उसके पास से बाइक लॉक खोलने वाली मास्टर चाबी बरामद हुई है.

Gopalganj Sadar Hospital : गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल परिसर में बाइक चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है. पार्किंग स्थल के पास बाइक से छेड़छाड़ कर रहे एक संदिग्ध युवक को QRT टीम और अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से बाइक का लॉक खोलने में इस्तेमाल होने वाली मास्टर चाबी बरामद की गई. आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

पार्किंग के पास बाइक से छेड़छाड़ करते दिखा युवक

मिली जानकारी के अनुसार थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी 32 वर्षीय रविंद्र कुमार गुप्ता किसी काम से मॉडल सदर अस्पताल पहुंचे थे. इसी दौरान पार्किंग स्थल के पास उनकी नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जो एक बाइक के साथ छेड़छाड़ कर रहा था.

चोरी की आशंका पर सुरक्षा टीम को दी सूचना

युवक की संदिग्ध गतिविधि देखकर रविंद्र कुमार गुप्ता को बाइक चोरी की आशंका हुई. उन्होंने तत्काल अस्पताल परिसर में तैनात QRT टीम और सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया.

गोपालगंज की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

तलाशी में मिली मास्टर चाबी

पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से मास्टर चाबी बरामद हुई. बताया गया कि इसी तरह की चाबी से बाइक का लॉक खोलने की कोशिश की जा रही थी. इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया.

सीवान जिले का रहने वाला है आरोपी

पकड़े गए युवक की पहचान पड़ोसी सीवान जिले के रोहित कुमार के रूप में की गई है. सुरक्षा कर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया.

पहले भी सामने आती रही हैं बाइक चोरी की शिकायतें

बताया जाता है कि मॉडल सदर अस्पताल परिसर में बाइक चोरी की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं. अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं, ऐसे में परिसर में खड़ी बाइक की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बनी रहती है.

एक संभावित बाइक चोरी की घटना टली

सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से इस मामले में संभावित बाइक चोरी की घटना को समय रहते रोका जा सका. घटना के बाद अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के बीच भी सतर्कता बढ़ गई है.

गिरोह से कनेक्शन की जांच

पकड़े गए युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी बाइक चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं. साथ ही पुलिस पूर्व में अस्पताल परिसर में हुई बाइक चोरी की घटनाओं में उसकी संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है.

Also Read : गोपालगंज में लंपी वायरस की दस्तक, कई गांवों में मवेशी बीमार, पशुपालकों की बढ़ी चिंता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >