महम्मदपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

गोपालगंज. महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गयी.

दुखद. महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव के पास हुआ हादसा गोपालगंज. महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक को सिर चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष आंकी जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. इस संबंध में मोहमदपुर थानाअध्यक्ष स्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा था. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है, ताकि इस दौरान यदि कोई परिजन सामने आता है, तो शव सौंपा जा सके. वहीं अज्ञात ट्रक और चालक की तलाश भी की जा रही है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH RAJ

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >