इवीएम को परखने व वोट डालने का तरीका सीखने में जुटे युवा मतदाता

गोपालगंज. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) एवं वीवीपैट से मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में दो इवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किये गये हैं.

गोपालगंज. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) एवं वीवीपैट से मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में दो इवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किये गये हैं. ये केंद्र जिला मुख्यालय अवस्थित सदर अनुमंडल एवं हथुआ अनुमंडल कार्यालयों में संचालित हो रहे हैं. इन केंद्रों पर बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) एवं वीवीपैट मशीन उपलब्ध करायी गयी हैं. साथ ही प्रशिक्षित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो मतदाताओं को सरल एवं स्थानीय भाषा में इन मशीनों के संचालन की प्रक्रिया समझा रहे हैं. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्थापित इन केंद्रों पर मतदाताओं को मॉक वोट डालने का अवसर भी दिया जा रहा है जिससे वे व्यावहारिक रूप से मतदान की प्रक्रिया को समझ सकें. इससे मतदाताओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और इवीएम व वीवीपैट से जुड़ीं भ्रांतियां एवं शंकाएं दूर हो रही हैं. मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है. इवीएम प्रदर्शन केंद्र 15 जुलाई से सक्रिय हैं और ये विधानसभा चुनाव की घोषणा प्रेस नोट जारी होने तक कार्यरत रहेंगे. अब तक 250 से अधिक नागरिक इन केंद्रों पर जाकर मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर चुके हैं. डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि यह व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर की गयी है. इन केंद्रों पर कोई भी आम नागरिक मॉक पोल कर निर्वाचन की प्रक्रिया और इवीएम की कार्यप्रणाली से अवगत हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >