बैकुंठपुर में खेत में शौच के लिए गये युवक की करेंट लगने से गयी जान, मचा कोहराम

गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार में सोमवार की सुबह करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी.

गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार में सोमवार की सुबह करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक उसरी बाजार निवासी हाफि मियां के 28 वर्षीय पुत्र शमशुद्दीन मंसूरी बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, शमशुद्दीन सुबह खेत की ओर शौच के लिए गया था. इसी दौरान खेत के पास खींचे गये बिजली के तार की चपेट में आ गया. करेंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए परिजनों को सूचना दी. परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक शमशुद्दीन की सांसें थम चुकी थीं. परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना की जानकारी मिलने पर बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के किनारे बिजली के तार जर्जर हालत में लटके हुए हैं, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बिजली विभाग लापरवाहियों को दूर करे ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके. युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >