मामूली विवाद में युवक को पेट में मारी गोली, हालत गंभीर

मामूल विवाद में युवक को बदमाशों ने मारी गोली, गोरखपुर रेफर

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के शाहबाजवा फतहा टोला में कथाकोर के दौरान हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गयी. गोली युवक के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान साजिद हुसैन 27 वर्ष के रूप में की गई है. वह मोहम्मद आलम का पुत्र और शाहबाजवा फतहा टोला का निवासी बताया जाता है. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. युवक की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि युवक के घर के सामने कथाकोर का आयोजन चल रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और युवक को गोली मार दी गयी. गोली पेट में लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है. नगर थाना इंस्पेक्टर पीके प्रभाकर ने बताया कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >