उत्साह, उमंग और संकल्प के साथ नये साल का हुआ स्वागत, सबेया में लोगों ने खूब की मस्ती

उचकागांव. गुरुवार को नये साल के स्वागत को लेकर धमाल मचा रहा. उत्साह उमंग तथा नये संकल्पों के साथ नववर्ष 2026 का स्वागत किया गया.

उचकागांव. गुरुवार को नये साल के स्वागत को लेकर धमाल मचा रहा. उत्साह उमंग तथा नये संकल्पों के साथ नववर्ष 2026 का स्वागत किया गया. सबेया के अलावा युवाओं ने गली-मुहल्लों में भी खूब मस्ती की. वर्ष 2025 की विदाई तथा नये साल 2026 के स्वागत के लिए युवाओं और विद्यार्थियों द्वारा पहले से ही तैयारी की गयी थी. कोचिंग सेंटरों में विद्यार्थियों और युवाओं ने अपने-अपने तरीके से नये साल का स्वागत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये. विद्यार्थियों ने नये साल की शुभकामनाएं देते हुए जश्न मनाया. प्रखंड के बलेसरा स्थित बाबा भूतनाथ आश्रम पर पहुंच कर पूर्व मंत्री व जेडीयू विधायक रामसेवक सिंह सहित अन्य लोगों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर बाबा का आशीर्वाद लिया और सभी के कल्याण की कामना की गयी.

प्रशासन का रहा पहरा

नये साल के जश्न को लेकर बच्चों , युवाओं व बुजुर्गों तक में उत्साह रहा. गुरुवार की अहले सुबह से ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफाॅर्म के साथ-साथ बुजुर्ग अपने नाते रिश्तेदारों और करीबियों को फोन कर नये साल की बधाई देते रहे. वहीं युवा व बच्चे पिकनिक की तैयारी में कर पिकनिक स्पॉट तक पहुंचे. इधर मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया एयरपोर्ट पर पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों की भीड़ को लेकर मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. जिसमें महिला पुलिस के जवानों को भी शामिल किया गया था.

धूप निकलने के साथ ही उमड़ी लोगों की भीड़

पुलिस की टीम अलग-अलग कैंप कर रनवे पर बाइक स्टंटर्स और रेसर्स को नियंत्रित करने के लिए बराबर पहरा दे रही थी. वहीं दोपहर बाद धूप निकलते ही लोगों की भीड़ बढ़ गयी. इसके बाद हथुआ एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन तथा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता भी पिकनिक स्पॉट तक पहुंचे और कैंप कर दिया. अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने सख्ती बढ़ायी और जगह-जगह बैरिकेडिंग कर तेज रफ्तार और लहरिया कट बाइक चलाने वाले युवकों पर शिकंजा कस दिया. वहीं शाम ढलने से पहले लोगों को रनवे को खाली कर अपने घर सुरक्षित जाने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >