हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोपालगंज. भोरे थाना क्षेत्र की जगतौली ओपी पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड में वांछित चल रहे अभियुक्त कलामुदीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है.

गोपालगंज. भोरे थाना क्षेत्र की जगतौली ओपी पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड में वांछित चल रहे अभियुक्त कलामुदीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भोरे थाना के दयालछपरा पांडेय टोला के निवासी सुलेमान अंसारी के पुत्र कलामुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपित लंबे समय से मामले में फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. सोमवार को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी की, जहां से उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

GOVIND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >