गोपालगंज में 36 हजार रुपये के लिए मारपीट, ट्रैक्टर ड्राइवर के परिवार के 5 लोगों को रॉड से पीटा

Gopalganj Wage Dispute : गोपालगंज के बैकुंठपुर में मजदूरी के बकाए पैसे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. इस मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gopalganj Wage Dispute : गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा आजम गांव में मजदूरी के पैसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बताया जाता है कि करीब तीन महीने से मजदूरी का भुगतान बकाया था, जिसे लेकर शनिवार को कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. आरोप है कि छटू सहनी, संदीप सहनी, हीरा लाल सहनी समेत अन्य लोगों ने लाठी, ईंट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया.

एक परिवार के 5 लोग हुए घायल

इस हमले में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए. घायलों में बिहारी सहनी (22), शैलेन्द्र सहनी (22), राम बाबू कुमार (37), सरवन कुमार (19) और देवांती देवी (60) शामिल हैं. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

क्या है पूरा मामला?

परिजनों के अनुसार, कलिंदर राम का ट्रैक्टर चलाने का 36,000 रुपये बकाया था. इसी पैसे की मांग को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि इसी दौरान छटू सहनी बीच-बचाव के नाम पर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई और मारपीट शुरू हो गई.

घटना के बाद तनाव का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इलाके में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है.

Also Read : लालू यादव का वो 'ड्रीम प्रोजेक्ट' जिसके लिए गोपालगंज में शुरू हुआ जन आंदोलन, पंचदेवरी से भटनी तक रेल लाइन की मांग, जानें पूरा मामला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >