दहीभाता गांव में मारपीट, दो महिलाओं समेत पांच जख्मी

उचकागांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दो महिलाओं और बच्चों सहित पांच लोग जख्मी हो गये. एक पक्ष की घायल महिला आरघावती देवी, बेटी रंजीता कुमारी, अमृता कुमारी बेटा अंशु कुमार व दूसरे पक्ष की महिला शोभा देवी का इलाज स्थानीय अस्पताल […]

उचकागांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दो महिलाओं और बच्चों सहित पांच लोग जख्मी हो गये. एक पक्ष की घायल महिला आरघावती देवी, बेटी रंजीता कुमारी, अमृता कुमारी बेटा अंशु कुमार व दूसरे पक्ष की महिला शोभा देवी का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया.

मामले को लेकर एक पक्ष की अरघावती देवी के आवेदन पर उमेश यादव, यमुना यादव व दूसरे पक्ष की शोभा देवी के आवेदन पर प्रभुनाथ यादव, नागेंद्र यादव, हरिशंकर यादव, शिवजी यादव, धनोज यादव, अनिल यादव, गोकुल यादव, गोविंदा यादव और तीन अन्य लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी थाने में की गयी है. पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >