नौगांवा में मतदान केंद्र बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, रोड जाम

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के नौगांवा गांव में मतदान केंद्र की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने सलेहपुर-काला मटिहनियां मुख्य सड़क को जाम कर दिया.

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के नौगांवा गांव में मतदान केंद्र की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने सलेहपुर-काला मटिहनियां मुख्य सड़क को जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गांव के बगल में स्थित स्कूल में मतदान केंद्र स्थापित करने की मांग की. ग्रामीणों का कहना था कि मुखिया का चुनाव तो गांव के स्कूल में होता है, लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें चार से पांच किलोमीटर दूर पटेल नगर पंचायत भवन जाना पड़ता है. इससे विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग मतदाता को भारी परेशानी होती है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देने और अनुरोध करने के बावजूद नौगांवा में मतदान केंद्र की व्यवस्था नहीं की गयी है. लोगों ने चेतावनी दी कि अगर आने वाले चुनाव से पहले गांव में मतदान केंद्र नहीं बनाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे. प्रदर्शन में गया कुशवाहा, रामाशीष बैठा, मोहनलाल सिंह, अदालत राय, ध्रुप सिंह, शिवजी सिंह, अवधेश सिंह, चंद्रमोहन राय, दीपक सिंह, शक्ति सिंह और विकास सिंह समेत कई ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >