यूपी से शराब लेकर आ रहा एक धंधेबाज को विजयीपुर पुलिस ने किया शराब के साथ गिरफ्तार

विजयीपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से शराब तस्करी कर रहे एक युवक को 63 लीटर देशी शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विजयीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार प्रतिनिधि, विजयीपुर विजयीपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब लदी बाइक भी जब्त कर ली है. थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की रात थाना के एएस आई अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्ती के दौरान कुटिया घाट के पास वाहन जांच कर रहे थे.

इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक बाईक को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखते ही चालक बाइक मोड़कर भागने लगा. लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान सचिन यादव पिता शम्भु यादव, निवासी छितरोली, थाना भटनी, जिला देवरिया यूपी के रूप में हुई है.

तलाशी के दौरान बाइक पर लदे दो सफेद प्लास्टिक के बोरों से 500 एमएल के 126 पीस देशी चुलाई शराब, कुल 63 लीटर बरामद की गई. पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gautam kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >