गोपालगंज के विजयीपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, तबीयत बिगड़ने पर हुआ मामले का खुलासा

Minor girl rape case: विजयीपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ स्कूल आने-जाने के दौरान एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का शिकार बनाया गया. घटना की जानकारी तब हुई जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई. आरोप है कि घटना को छुपाने के लिए उसे गर्भपात की दवा भी दी गई.

Minor girl rape case: विजयीपुर थाना क्षेत्र में स्कूल आने-जाने के दौरान एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में गर्भपात की दवा देने का मामला सामने आया है. दवा खाने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद पीड़िता की मां ने विजयीपुर थाने में आवेदन देकर एक युवक, उसकी मां और बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

स्कूल आने-जाने के दौरान युवक से हुई पहचान

पीड़िता की उम्र करीब 15 वर्ष बतायी गयी है. छात्रा की मां का आरोप है कि स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी बेटी आरोपित युवक के संपर्क में आयी थी. आरोप है कि युवक रास्ते में छात्रा को रोककर मोबाइल नंबर मांगता था और उसे परेशान करता था.

युवक की मां और बहन पर भी लगाया सहयोग का आरोप

प्राथमिकी में छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि बाद में युवक ने अपनी मां और बहन की मदद से छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. पीड़िता की मां के अनुसार, 18 अगस्त को छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. पूछताछ के दौरान छात्रा ने अपनी मां को कथित घटना की जानकारी दी.

गर्भपात की दवा देने का आरोप

आवेदन के अनुसार, छात्रा ने बताया कि आरोपित युवक ने उसे करीब एक माह का गर्भ होने की बात कही थी. इसके बाद 12 अगस्त को युवक ने कथित रूप से अपनी मां और बहन की मदद से छात्रा को गर्भपात की दवा दी. दवा लेने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने की बात कही गयी है.

धमकी देने का भी आरोप

पीड़िता की मां ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि घटना की जानकारी होने के बाद आरोपित पक्ष की ओर से छात्रा और उसके परिजनों को धमकी दी जा रही है. इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू

पीड़िता की मां ने 19 अगस्त को विजयीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने युवक, उसकी मां और बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पीड़िता के बयान और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >