पटना में 29 को वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन, भागीदारी की अपील

गोपालगंज. राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पीके चौधरी ने 29 जून को पटना के बापू सभागार में होने वाले वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारी को लेकर गोपालगंज में वैश्य समाज से संवाद किया.

गोपालगंज. राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पीके चौधरी ने 29 जून को पटना के बापू सभागार में होने वाले वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारी को लेकर गोपालगंज में वैश्य समाज से संवाद किया. उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की. डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार को वैश्य समाज की चिंता नहीं है, नहीं तो अब तक वैश्य कल्याण आयोग का गठन हो चुका होता. उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से सरकार को यह संदेश देना होगा कि वैश्य समाज की अनदेखी कर कोई सत्ता में नहीं आ सकता. प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन गुप्ता और महासचिव रविरंजन प्रसाद ने भी सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की. इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामाधार प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >