'अभियान बसेरा-2' के तहत 17 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन, घर बनाने का सपना होगा साकार

Gopalganj News : गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड में 17 भूमिहीन परिवारों के लिए खुशियों का दिन आया है। 'अभियान बसेरा-2' के तहत उन्हें घर बनाने के लिए सरकारी जमीन के पट्टे वितरित किए गए हैं। यह पहल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पत्नियों के नाम पर आवंटित की गई है।

Gopalganj News : प्रखंड क्षेत्र के भूमिहीन परिवारों के लिए आखिरकार खुशियों का दिन आ गया. 'अभियान बसेरा-2' के तहत उचकागांव प्रखंड के विभिन्न गांवों के 17 बेघर परिवारों को घर बनाने के लिए सरकारी जमीन का पर्चा वितरित किया गया. जमीन बंदोबस्ती का पर्चा मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

अंचल कार्यालय में आयोजित हुआ पर्चा वितरण कार्यक्रम

प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी (सीओ) विजय कुमार एवं राजस्व अधिकारी अनमोल त्रिपाठी की देखरेख में पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान ऐसे 17 परिवारों को भूमि का पर्चा सौंपा गया, जिनके पास अपना मकान बनाने के लिए एक धुर जमीन भी नहीं थी. ये परिवार लंबे समय से सरकारी भूमि पर अस्थायी रूप से रहकर जीवन-यापन कर रहे थे और अतिक्रमण की कार्रवाई का भय बना रहता था.

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए पत्नियों के नाम हुआ आवंटन

सीओ विजय कुमार ने बताया कि भूमिहीन परिवारों की ओर से लगातार आवास के लिए सरकारी जमीन की मांग की जा रही थी. जांच-पड़ताल और भौतिक सत्यापन के बाद नियमानुसार जमीन का पर्चा जारी किया गया. उन्होंने बताया कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी पर्चे लाभार्थियों की पत्नियों के नाम पर आवंटित किए गए हैं.

इन गांवों के 17 परिवारों को मिला लाभ

'अभियान बसेरा-2' के तहत जिन गांवों के परिवारों को जमीन का पर्चा मिला, उनमें शामिल हैं.

  • मुडाडीह (परसौनी खास) : 7 परिवार.
  • धनगढ़ी : 7 परिवार.
  • धर्मचक (हरपुर) : 1 परिवार.
  • बलिभद्रपट्टी (महैचा) : 1 परिवार.
  • इटवा : 1 परिवार.

स्थायी आवास का सपना होगा पूरा

प्रशासन का कहना है कि इस पहल से भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवास बनाने का अवसर मिलेगा. साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा होगी और अतिक्रमण की आशंका से भी राहत मिलेगी.

Also Read : जेपीयू ने जारी किया स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम, 28 जुलाई से होगी परीक्षा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant pathak

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >