कचरा फेंकने के विवाद में दो सगे भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला, हालत गंभीर

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पड़ोसियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के कपरपुरा गांव में कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

लोहे की रॉड से हमले का आरोप

घायलों की पहचान बुलेट शर्मा (36 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामनारायण शर्मा, और उनके बड़े भाई नंद किशोर शर्मा (50 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि घर के पास कचरा फेंकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि इसी दौरान मुन्ना शर्मा, गायत्री देवी और रोहित शर्मा ने मिलकर दोनों भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

पुलिस जांच में जुटी, आवेदन का इंतजार

घटना की सूचना मिलने के बाद उचकागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गया जी में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, NDRF-SDRF के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish Raj

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >